Wednesday, May 16, 2012

हम होंगे कामयाब

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो हो मन मे है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

हम चलेंगे साथ-साथ डाल हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन

होंगी शांति चारो ओर
होंगी शांति चारो ओर एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
होंगी शांति चारो ओर एक दिन

नहीं डर किसी का आज
नहीं डर किसी का आज एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज एक दिन

हो हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास हम होंगे कामयाब एक दिन
 -गिरिजाकुमार माथुर

No comments:

Post a Comment